{"_id":"611226938ebc3e771874bbde","slug":"accident-in-sonbhadra-scooty-riding-bank-officer-dies-due-to-high-speed-bolero-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक अधिकारी की मौत
Tue, 10 Aug 2021 12:41 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:41 PM IST
सार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छनपटिया निवासी नवीन कुमार की मौत। वह इंडियन बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बैंक अधिकारी की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंक अधिकारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बैंक अधिकारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छनपटिया निवासी नवीन कुमार (35) इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद बैंक) में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की देर रात एक सहकर्मी के घर खाना खाने के बाद वह ओबरा कस्बे में गजराजनगर स्थित आवास पर जा रहे थे। चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार नवीन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। चोपन सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने नवीन कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक शारदा मंदिर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन