फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Azamgarh teenagers going to attend birthday party two dead by Scorpio

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: घर से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे किशोरों को स्कार्पियो ने रौंदा, दो की मौत

Fri, 16 Jul 2021 12:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 16 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

एक ही बाइक पर सवार होकर तीन किशोर कंधरापुर के पचखोरा गांव जा रहे थे। कप्तानगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र तेरही के पास हाईवे पर हादसा हुआ।  बाइक सवार किशोर हेलमेट नहीं लगाए थे। 
 

विज्ञापन
Accident in Azamgarh teenagers going to attend birthday party two dead by Scorpio
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ में बृहस्पतिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार तीन किशोरों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। हादसा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र तेरही के पास हाईवे का है। एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों किशोर रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच हादसे में दो की मौत हो गई। बाइक सवार किशोर हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी सूरज कन्नौजिया (16) पुत्र राजेश कन्नौजिया, उमेश कन्नौजिया (12) पुत्र रामप्यारे कन्नौजिया दोनों चाचा भतीजा और नीरज कन्नौजिया (16) निवासी लोहरा गांव एक बाइक पर सवार होकर कंधरापुर के पचखोरा गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जन्मदिन के उत्सव में शामिल होने के लिए घर से निकले तीनों किशोरों को दर्दनाक हादसे का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र तेरही के पास हाइवे पर आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में सूरज कन्नौजिया और नीरज कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा उमेश कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होते तो बच सकती जान 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। स्कार्पियो की चपेट में आकर उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अगर हेलमेट लगाए होते तो दो लोगों को जान न गंवानी पड़ती। 

सड़क निर्माण में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं
इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन एनएच-223 में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण के दौरान सड़क को कभी दाएं तो कभी बाएं बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा जगह जगह सड़क को काट कर गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है। एक तरफ से आवागमन बंद होने से दुघर्टना की संभावना बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed