फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident happened with young man bathing in Ganga with his friends he died in varanasi

Varanasi News: दोस्तों संग गंगा स्नान कर रहे युवक के साथ हादसा, मौत; अपने लाल का चेहरा देख बिलख पड़ा पिता

Fri, 20 Jun 2025 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 07:43 PM IST
सार

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में युवक के डूबने से माैत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान कर रहा था। अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने पानी में खोजकर युवक की लाश को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Accident happened with young man bathing in Ganga with his friends he died in varanasi
महताब खान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर थानान्तर्गत डोमरी में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। 18 वर्षीय महताब खान पुत्र मुश्ताक मोहम्मद चौरहट थाना मुगलसराय (चंदौली) का रहने वाला था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, महताब सुबह समीप के गांव बखरा में जिम में कसरत करने गया था। वहीं से तीन दोस्तों के साथ डोमरी के सामने गंगा में स्नान करने के लिए चला गया। स्नान के वक्त ही गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलपुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक को गंगा नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बढ़ई का काम करता था। आफताब की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां नफीसा बेगम की पहले ही मौत हो चुकी हैं। बहन नूरशबा का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलुआघाट पर मृत मिला वृद्ध
रामनगर थानान्तर्गत बलुआ घाट पर शुक्रवार को एक वृद्ध मृत अवस्था में मिला। लगभग 65 वर्षीय वृद्ध सफेद कुर्ता और सफेद धोती पहने हुए था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। वृद्ध के पास से भी ऐसा कुछ नही मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed