{"_id":"6a91f263f8d4a948c8008e25","slug":"accelerate-waterway-projects-complete-pending-work-on-time-lohani-varanasi-news-c-20-noi1138-1523251-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाएं, लंबित काम समय से पूरा करें : लोहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाएं, लंबित काम समय से पूरा करें : लोहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्वांचल में जलमार्ग आधारित परिवहन व्यवस्था की प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मल्टी मॉडल टर्मिनल, क्रूज टर्मिनल, रेल संपर्क, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क समेत अन्य परियोजनाओं की प्रगति परखी गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वाराणसी और पूर्वांचल में जलमार्ग आधारित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ रेल, सड़क और जल परिवहन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इससे क्षेत्र में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में मल्टीमॉडल परिवहन, लॉजिस्टिक्स, जल पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार, आईडब्ल्यूएआई के सदस्य (तकनीकी), मुख्य अभियंता, निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी समेतचंदौली और मिर्जापुर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डीएम चंदौली और पीडी एनएचएआई सासाराम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।