{"_id":"6063363e8ebc3ee646387367","slug":"accedent-city-news-vns5824898189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने कार से बाइक सवार पूर्व प्रधान और भतीजे को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने कार से बाइक सवार पूर्व प्रधान और भतीजे को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
कछवारोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत चित्रसेनपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार की शाम नशे में धुत दरोगा ने बाइक सवार पूर्व प्रधान और उनके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रख कर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सभी दरोगा पर कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। दरोगा के निलंबन के साथ ही विधिक कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का आश्वासन देने पर लगभग पांच घंटे बाद जाम खत्म हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। इस दौरान वाराणसी से प्रयागराज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
भदोही जिले के सिकंदरा गांव के पूर्व प्रधान सेवा लाल (48) अपने भतीजे प्रेमचंद (18) के साथ बाइक से राजातालाब स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गए थे। वापस लौटते समय चित्रसेनपुर गांव के समीप वह नेशनल हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले पूर्व प्रधान की बाइक को टक्कर मारी। फिर घसीटते हुए बाइक को 50 मीटर आगे तक ले गई। हादसे में घटनास्थल पर ही पूर्व प्रधान एवं उनके भतीजे की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो कार में सवार मिर्जामुराद थाने का दरोगा विवेकानंद सिंह चालक की सीट पर बैठा था। कार में शराब की बोतल भी रखी हुई थी। हालांकि कार चला रहा दरोगा विवेकानंद सिंह ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बड़ागांव एवं एडीएम प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि थाने का दरोगा शराब के नशे में गाड़ी चला रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि दरोगा की कार से हुई मौत के लिए सरकार की ओर से मुआवजा की घोषणा की जाए। सरकारी सहायता के आश्वासन देने के साथ ही दरोगा को निलंबित करने की बात पर पांच घंटे बाद नेशनल हाईवे पर जाम समाप्त हुआ। पूर्व प्रधान सेवालाल की पत्नी संतोष कुमारी ने तहरीर देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-------------------
बोलेरो पलटने से महिला की मौत, चार लोग घायल
मिर्जामुराद। भीखीपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर मंगलवार की सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही बोलेरो का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
विज्ञापन
प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार प्रजापति अपनी बूढ़ी मां धनपती देवी (60), पत्नी पुष्पा देवी व दो बच्चों शानू व अंश संग बोलेरो से चंदौली जा रहे थे। मिर्जामुराद स्थित केआईटी कॉलेज के समीप नेशनल हाईवे पर बोलेरो के दायीं तरफ का टायर फटने के कारण वह हवा में उछलते हुए हाईवे के दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। बोलेरो के नीचे दबने से शैलेंद्र की मां धनपती देवी के सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं शैलेंद्र व उनकी पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से बोलेरो को सीधा कर एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने धनपती देवी को मृत घोषित कर दिया।
----------------------------
ट्रक से टकरा कर बाइक सवार किशोर की मौत
चोलापुर। मोहाव चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक सवार किशोर एक खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जगदीशपुर निवासी बाबूलाल राजभर का 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण राजभर अपने ननिहाल गोसाईपुर गांव में दुर्जन राजभर के यहां रह कर डीजे बजाने का काम करता था। सोमवार को होली की सुबह वह बाइक से किसी काम के लिए निकला था। मोहाव बाजार में चौराहे के समीप पहुंचते ही बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव की अंत्येष्टि कर दी। लक्ष्मण तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।