फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC of military special train coach bad

Varanasi News: मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के कोच का एसी खराब

Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
AC of military special train coach bad
पीडीडीयू नगर। कटिहार से जम्मू जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के कोच का एसी खराब हो गया। इस पर सवार जवानों ने नाराजगी जताई। लगभग चार घंटे बाद खराब एसी वाले कोच को बदल कर ट्रेन आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बिहार के कटिहार से जम्मूतवी जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार कि दोपहर मे 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर एक कोच के सैनिकों ने एसी न चलने की शिकायत की। बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इस सैनिक नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ जीआरपी के साथ इंजिनियरिंग विभाग की टीम पहुंची। एसी को ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हुई। जवान कोच को बदलने की मांग करने लगे। इसके अधिकारियों से वार्ता कर खराब एसी वाले कोच को ट्रेन से अलग किया गया। उसके स्थान पर दूसरा कोच लगाया गया। इस पर जवान संतुष्ट हुए। इसके बाद शाम चार बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed