फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC electric buses will start in may month of this year varanasi

काशीवासियों को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, वातानुकूलित होंगे ये बसें

Wed, 31 Mar 2021 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
AC electric buses will start in may month of this year varanasi
electric bus

वाराणसी की इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने की चाह मई माह में पूरी हो सकेगी। राजातालाब में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का कार्य मई तक पूरा हो। चार्जिंग स्टेशन बन जाने के बाद लखनऊ से 50 इलेक्ट्रिक बसें काशी आएंगी। रोडवेज और आरटीओ द्वारा मंथन के बाद रूट और किराया पर अंतिम सहमति बनेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधीन ई-बसों का संचालन होगा। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य तेज गति से कराया जा रहा है।

विज्ञापन


साल भर पूर्व ही काशी को 50 बसें मिल गई थीं लेकिन चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू नहीं होने के कारण इन बसों को लखनऊ स्थित मुख्यालय में खड़ा कराया गया। मिर्जामुराद के गौर मधुकर शाहपुर में चार्जिंग स्टेशन व वर्कशाप निर्माण कार्य बीच में कुछ कानूनी अड़चनों से रुक गया था लेकिन जिला प्रशासन की तत्परता से काम शुरू हो गया है और मिट्टी पाटने से लेकर अन्य सभी कार्य को तेज गति से कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


एसी बसों में सफर करेंगे यात्री 
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से चलने वाली पहले चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित होगी। यात्रियों को यह बसें आरामदायक सफर का एहसास कराएंगी। बीच में स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम में हुई आलाधिकारियों संग बैठक में तय किया गया था शहर के प्रमुख मार्गों पर इनका संचालन होगा। हालांकि अंतिम फैसला बसों के आने पर ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयूआरएम की बसें जाएंगी लखनऊ 
इलेक्ट्रिक बसों के आने पर सिटी की 130 बसों में जेएनयूआरएम की 50-70 बसों को रोडवेज स्थित मुख्यालय भेज दिया जाएगा। जब दूसरे चरण में इलेक्ट्रिक बसें आएंगी तो बाकि सिटी बसों को भी लखनऊ मुख्यालय भेज दिया जाएगा। पहले चरण में इलेक्ट्रिक की 50 बसें और दूसरे चरण में 50 बसें आएंगी।

चार्जिंग स्टेशन व वर्कशाप का काम कार्यदायी संस्था करा रही है। मई माह तक उम्मीद है कि काम पूरा हो जाएगा तो 50 इलेक्ट्रिक बसें भी मंगा ली जाएंगी। -एसके राय, आरएम, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed