फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP and AISA workers clash in BHU, two girl students have their arms and legs broken

Varanasi News: बीएचयू में एबीवीपी और आईसा कार्यकर्ता भिड़े, दो छात्राओं के हाथ-पैर टूटे

Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP and AISA workers clash in BHU, two girl students have their arms and legs broken
आईआईटी परिसर में छात्रा से अश्लीलता और दीवार बनाने के प्रस्ताव के विरोध में रविवार को भी बीएचयू में प्रदर्शन हुआ। सिंह द्वार के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं से आईसा और भगत सिंह छात्र मोर्चा की भिड़ंत हो गई। इसमें एबीवीपी से जुड़ी दो छात्राओं के हाथ- पैर टूट गए हैं। मामला लंका थाने की पुलिस तक पहुंचा है। एबीवीपी की तरफ से तहरीर दी गई है। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है।
विज्ञापन

आईआईटी की घटना को लेकर बीएचयू के सिंह द्वार समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रविवार की दोपहर दोनों संगठनों से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि आईसा और भगत छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी नारे लगाए। इससे माहौल बिगड़ गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी, फिर मारपीट हो गई। एबीवीपी बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि आईसा और भगत सिंह छात्र मोर्चा के प्रदर्शन में शामिल कुछ हिंदू विरोधी नारा लगा रहे थे। इसका विरोध किया गया तो हमला बोल दिया। इससे एबीवीपी की अदिति और मेघा को गंभीर चोट आई है। उधर, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने बयान जारी कर कहा कि रविवार को दोपहर में 12 बजे प्रशासन और राज्य सरकार का पुतला फूंकने के दौरान अभद्रता की गई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी हाथापाई की है। इससे मोर्चा के कार्यकर्ता चोटिल हाे गए। ऐसे लोगों पर ठोस कार्रवाई की जाना चाहिए।
विज्ञापन


पुतला नहीं फूंक पाया आईसा
आईसा के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही बीएचयू के कुलपति, आईआईटी के निदेशक का पुतला नहीं फूंक पाए। कार्यकर्ता पुतला फूंकने की तैयारी में थे, तभी पुलिस पहुंच गई। बीएचयू के सुरक्षा कर्मी भी आ गए। इसी बीच एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता भी आ गए और पुतला छीन लिया। इसे लेकर झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस निकालकर की नारेबाजी
बीएचयू परिसर में रविवार की देर शाम जुलूस निकालकर दीवार बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। विश्वविद्यालय और आईआईटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। उनका आरोप था कि आईआईटी की छात्रा को न्याय दिलाने के बजाय परिसर के बंटवारे की बात की जा रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed