{"_id":"5beae233bdec2269b642ad40","slug":"abu-azmi-objectionable-comment-on-pm-modi-and-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता अबू आजमी ने शहरों के नाम बदलने पर जताया विरोध, पीएम और सीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता अबू आजमी ने शहरों के नाम बदलने पर जताया विरोध, पीएम और सीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने शहरों के नाम बदलने को लेकर विरोध जताया है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली।
सोशल साइटों के जरिए यह बयान सार्वजनिक होने पर मंगलवार को भाजपा नेता ने सरायमीर थाने में सपा नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बयान सार्वजनिक करते हुए अबु आसिम आजमी से मांफी मांगने की बात कही है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीर पट्टी गांव निवासी अबू आसिम आजमी मुंबई में रहते हैं। सोमवार को सरायमीर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां शादी थी जिसमें वे भाग लेने के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन
शादी समारोह में सार्वजनिक तौर पर अबू आसिम आजमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी को सबक सिखा देगी। गुजरात प्रदेश के रहने वाले नरेंद्र मोदी को दोबारा गुजरात भेज देगी। सपा नेता ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया।
इसके अलावा आजमगढ़ जिले का नाम बदलने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि आजमगढ़ जिले को आजम शाह ने बसाया है। उन्हीं के नाम पर जिले का नाम आजमगढ़ पड़ा है। मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का नाम नहीं बदला जा सकता।

सपा नेता का यह बयान सोशल साइटों पर सार्वजनिक होने पर मंगलवार को वीडियो क्लिप भाजपा नेता हनुमंत सिंह के हाथों लगी तो उन्होंने सरायमीर थाने में तहरीर देकर अबु आसिम आजमी के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
उधर अबू आसिम आजमी के द्वारा दिए गए इस प्रकार के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उनका विरोध किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में माफी मांगने की बात कही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अबू आसिम के इस बयान से भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों में भारी आक्रोश है। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही।