फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhinav Raj won medal in 100 and 400 meter race

Varanasi News: अभिनव राज ने 100 व 400 मीटर दौड़ में जीता पदक

Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Raj won medal in 100 and 400 meter race
खो-खो में सर्वाधिक 3741 खिलाडिय़ों ने लिया भाग, 1675 विजेता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों में 12,130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खो-खो की 3741,कबड्डी में 1775, एथलेटिक्स में 3243, रस्सीकूद में 488, चिनअप में 156, पुशअप में 322, रस्सकशी में 978, वॉलीबॉल में 1282, योग में 66, कुश्ती में 79 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों और खेलो में 1675 प्रतिभागी विजेता रहे। ब्लॉक और जोन में 13 जगहों पर प्रतियोगिताएं हुईं। चिरईगांव के बरियासनपुर इंटर कॉलेज में जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में अभिनव राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अंडर-11 बालक में अद्वय सिंह प्रथम, दर्श जायसवाल द्वितीय और अभुदय और अथर्व तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में कृष्णा देवासी प्रथम, देवांशी वर्मा द्वितीय और सृष्टि और अन्वी तृतीय स्थान पर रहे। 11-14 बालक वर्ग में दर्श शर्मा प्रथम, भावेश कुमार द्वितीय, सक्षम यादव और आरव माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहे। 11-14 बालिका वर्ग में धैर्या श्रीवास्तव प्रथम, जिया पेशवानी द्वितीय, संस्कृत शर्मा और ईशिका जडवानी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

चिरईगांव के बरियासनपुर इंटर कॉलेज में 1500 मीटर में कुलदीप सिंह प्रथम, सब जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर में अंकित पाल प्रथम, 800 मीटर वर्ग में विशाल शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर महिला वर्ग 100 मीटर में नीलू कन्नौजिया प्रथम, 800 मीटर में गोल्डी यादव प्रथम, कुश्ती 57 किलो में आकाश शर्मा प्रथम, 61 किलो में विकास यादव प्रथम, 65 किलो में भागवत यादव प्रथम, 70 किलो में हिमांशु यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में मां काली स्पोर्टिंग क्लब प्रथम व दूसरे स्थान पर रुस्तमपुर स्पोर्टिंग क्लब रहा। आरएस वर्ल्ड स्कूल में खो-खो और कबड्डी का फाइनल हुआ। दो दिन की प्रतियोगिता में 2200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed