फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abandon animal smugglers head constable was thrashed to death

बेखौफ पशु तस्करों ने हेड कांस्टेबल को रौंदा, मौत

Sat, 06 Aug 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 06 Aug 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
Abandon animal smugglers head constable was thrashed to death
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पशु तस्कर लगातार बेखौफ हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव के पास पशु तस्करों ने एचसीपी (हेड कांस्टेबल प्रोन्नत) त्रिलोक तिवारी पर उस समय गाड़ी चढ़ा दी, जब उन्होंने पशु देखने पर उसे रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर लाते समय रास्ते में उनकी सांस टूट गई। पशु तस्करों के इस दुस्साहस ने पुलिस कर्मियों को भयभीत कर दिया है। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच परिवारवालों के आग्रह पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में वाराणसी पुलिस लाइन में सलामी के बाद मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। तिवारी बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी उर्मिला और बेटा भुवनेश्वर उर्फ दीपक गांव में ही रहते हैं, जबकि इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर तैनात 58 वर्षीय तिवारी शुक्रवार सुबह बदलापुर पड़ाव पर सिपाही सत्येंद्र सिंह, नवीन मिश्रा, जयचंद्र कुमार के साथ गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें दो पिकअप आती दिखाई दी। उन्होंने टार्च जलाई तो आगे वाली गाड़ी में पशु दिखाई दिए। उन्होंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। इस पर उन्होंने पीछे वाले वाहन को रोकना चाहा तो उसने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए, जबकि अन्य सिपाहियों ने भाग कर जान बचाई। एक सिपाही थोड़ी देर के लिए बेहोश भी हो गया।

भोर में 3:34 बजे सिपाहियों ने भागकर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर और घायल एचसीपी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।अफसरों को जानकारी दी गई।

 

पहले उन्हें बताओ...

Abandon animal smugglers head constable was thrashed to death
सड़क हादसा - फोटो : Getty

पुलिस कंट्रोल रू म को एलर्ट कर चेकिंग भी कराई गई। बावजूद इसके पशु तस्करों को पकड़ा नहीं जा सका। इस बीच गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाए गए तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रास्ते में ही उनकी सांस टूट गई थी। पोस्टमार्टम के बाद एचसीपी के परिवारवालों ने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि शव को जौनपुर ले जाने की बजाय वे यहीं अंतिम संस्कार करेंगे।

इस पर आईजी जोन एसके भगत के निर्देश पर तिवारी का शव वाराणसी पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस लाइन में उन्हें आईजी जोन, एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी (ग्रामीण) आशीष तिवारी की मौजूदगी में सलामी दी गई। 

पशु तस्करों द्वारा एचसीपी के ऊपर गाड़ी चढ़ा देने के बाद हड़बड़ाए चौकी इंचार्ज हरिप्रकाश यादव ने एक पुलिस अफसर को फोन किया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से न लेते हुए कहा कि गश्त पर... हैं। पहले एसपीआरए को बताओ। इस अफसर की ड्यूटी हाईवे के गश्त पर थी।

सूत्रों की मानें तो हादसे के दौरान प्रभारी निरीक्षक से लेकर सभी आला अफसर अपने-अपने आवास पर सोते रहे। यही कारण है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी तिवारी को अस्पताल पहुंचाने में कई घंटे लग गए।

पशु तस्करों ने जिस वक्त एचसीपी पर गाड़ी चढ़ाई, उस समय उनके साथी तीनों सिपाही रायफल के साथ थे। एचसीपी के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद इन्होंने फायरिंग नहीं की। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से किसी सिपाही की पशु तस्करों से मिलीभगत तो नहीं है।

घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है। तस्करों के खिलाफ धारा 332, 353, 307 और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। 

एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि कांस्टेबल नवीन मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ धारा 332, 353, 307 और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed