{"_id":"5c2d9f3ebdec2256dc68bfe7","slug":"aashutosh-rana-worship-in-kashi-vishvanath-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष राणा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष राणा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था
Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
आशुतोष राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी सिंबा फिल्म के बाद अब सोन चिरैया और मिलान टाकीज फिल्में तहलका मचाने आ रही हैं। यह बातें फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव में दर्शन पूजन के बाद कही। आशुतोष गुरुवार की सुबह बाबा दरबार पहुंचे और विधि विधान से षोडशोपचार पूजन और रुद्राभिषेक किया।
माथे पर त्रिपुंड लगाये, गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला पहने राणा पक्के शिव भक्त दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि सिंबा में पुलिस का रोल करने के बाद एक दबंग वाली छवि बन गई है। 2019 में सोन चिरैया, मिलान टाकीज के अलावा कई फिल्में आ रही है।
सभी की कहानियां अब तक की बनी फिल्मों से अलग हैं, जो दर्शकों को पसंद आएंगी। काशी के विकास पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं 1994 में बीएचयू में हुए यूथ फेस्ट में आया था। इसके बाद हर साल दो से तीन बार बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचता हूं। इस बार भी नए साल पर दर्शन पूजन करने पहुंचा।

काशी का विकास पहले की अपेक्षा काफी दिख रहा है। मंदिर कॉरिडोर बनने से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। बाबा दरबार में पूजन के बाद वे काल भैरव मंदिर पहुंचे। कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मंदिर पहुंचे बाबा ने सुख समृद्घि की कामना की।
इस के बाद उन्होंने अपने समर्थकों, पुराने मित्रों महंत नवीनगिरी के अलावा कोतवाली पुलिस टीम के साथ फोटो खिंचवाई और कोतवाली में उनके साथ बैठकर कुल्हड़ में चाय पीकर कहा, यही तो काशी का स्वाद है। इसके बाद वे अपने परिचितों से मिले फिर मुंबई रवाना हो गए।