फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aarti Sai launched, welcomed the new era

साईं की उतारी आरती, नव संवत का स्वागत

Fri, 08 Apr 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 08 Apr 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर नूतनवर्षाभिनंदन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का जोरदार स्वागत गुरुवार को श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर में किया गया। शिरडी साईं बाबा की महाआरती कर राष्ट्रहित, जनहित, किसानों के कल्याण, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नववर्ष की मंगलकामना के लिए बाबा की महाआरती घंटा, घड़ियाल, शंख की ध्वनि के साथ धूप, दीप, नैवेद्य जलाए गए। सोमनाथ विश्वकर्मा,  रजनीश कन्नौजिया, प्रेम मिश्रा विनय गुप्ता, आशीष, गुलशन समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन



सौम्य नाम नव संवत्सर के स्वागत में गुरुवार को लोगों ने पलक-पांवड़े बिछा लिए। कहीं गंगा तट पर दीप जले तो कहीं फूलों की लतरें सजाई गईं। शुक्रवार की सुबह गंगा तटों पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ शंख ध्वनि और सूर्य को अर्घ्य दान किया जाएगा। पराड़कर स्मृति भवन में शाम को हुई परिचर्चा में नव संवत्सर साधारण की विशेषताओं और उसके फलित पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन



पं. मुकुंद शास्त्री के स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि हिंदू परंपराएं प्रकृति की मर्यादा और सामंजस्य की अवधारणा पर आधारित हैं। इस मौके पर डॉ.कविता शाह, शिव कुमार शुक्ल, डॉ. कुंवर साहनी, सेल टैक्स कमिश्नर सीमा सरोज, डॉ. चंद्रकांता राय, प्रमोद राम त्रिपाठी, डॉ.चारू चंद्र त्रिपाठी, डॉ. प्रमोदिनी बेताल आदि उपस्थित थे। आभार प्रकाश किया डॉ. उपेंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे ने। अभाविप की हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज इकाई की ओर से नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर मैदागिन स्थित भारतेंदु उद्यान में दीपदान किया गया। वंदे मातरम संघर्ष समिति और प्रणाम संस्था की ओर से अनूप जायसवाल के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट पर पर्यटकों को मिठाई बांटी गई। उधर राम घाट पर शिव गंगा संस्थान की ओर से गंगा आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed