फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AAP workers beaten in BHU

बीएचयू में आप कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा

Thu, 26 May 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
AAP workers beaten in BHU
बीएचयू में आप कार्यकर्ताओं की पिटाई।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों और छात्रों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। महिला महाविद्यालय तिराहे से लेकर सिंह द्वार तक करीब 45 मिनट तक अराजकता का माहौल रहा। उपद्रवियों ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा। उनके साथ भी अभद्रता, हाथापाई और मारपीट की गई। आप के करीब 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें पांच महिलाएं भी हैं। दो कार्यकर्ताओं को इतना पीटा गया कि उन्हें कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आप के राष्ट्रीय नेताओं को घटना की जानकारी दे दी गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह वाराणसी पहुंच रहे हैं। आंदोलन की आगे की रणनीति उनकी मौजूदगी में तय होगी।
विज्ञापन


वजह बस इतनी थी कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे साइबर लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर बीएचयू में अनशनरत छात्रों को समर्थन देने पहुंचे थे। अभी वे कैंपस में अनशन स्थल की ओर बढ़ ही रहे थे कि मारपीट और बवाल शुरू हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की शह पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की।
विज्ञापन


उधर, बीएचयू में छात्र सुविधाओं को लेकर पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। दोपहर 12 बजे बजे जुलूस लंका, सिंह द्वार से बीएचयू कैंपस में पहुंचा। यहां पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए। जुलूस लेकर अभी वह एमएमवी तिराहे तक पहुंचे ही थे कि वहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इतने में मौके पर चीफ प्राक्टर भी पहुंच गए। आप कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल तक जाने की बात कही, इस पर माहौल तल्ख हो गया। आला अधिकारी का निर्देश मिलते ही सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों से मामला नहीं बना, तभी वहां छात्रों का एक गुट भी पहुंच गया। इसके बाद इन छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर यहां आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जो भी सामने आया उसकी पिटाई की। यहां तक कि जुलूस में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी उपद्रवियों ने गाली गलौज, अभद्रता और मारपीट की। एमएमवी से लेकर सिंह द्वार तक अराजकता का माहौल बना रहा। 


उपद्रवियों ने आप के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह को लंका गेट तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने घसीटकर कैंपस से बाहर कर दिया। छात्रों ने मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। फोटोग्राफरों का कैमरा छीनने, उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। एकबारगी वहां से गुजरने वाली छात्राएं और आम लोग अफरातफरी का माहौल देखकर सहम गए। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मारपीट करने वाले छात्र एबीवीपी से जुड़े हुए थे। चीफ प्राक्टर और कुलपति के इशारे पर यह सब कुछ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed