फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aag

घर में आग लगने से महिला झुलसी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Thu, 11 Jun 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
aag
चोलापुर (वाराणसी)। उदयपुर क्षेत्र के साईं गांव स्थित एक मकान में बुधवार की शाम आग लगने से एक महिला झुलस गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। गाजीपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात अवधेश चौबे का परिवार चोलापुर थाना अंतर्गत उदयपुर क्षेत्र के साईं गांव में रहता है। अवधेश मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। बुधवार की शाम अवधेश चौबे की पत्नी अंजू चौबे (50) अपने कमरे में थी। इसी दौरान शार्टसर्किट के कारण कमरे में लगी एलईडी टीवी और बिजली के अन्य उपकरणों में आग लग गई। आग की लपटों ने बिस्तर और कपड़े आदि को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक अंजू देवी कुछ समझ पाती वह आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गईं। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाकर उन्हें वाराणसी के मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मलदहिया से ट्रॉमा सेंटर जाने के दौरान रास्ते में अंजू की मौत हो गई। अंजू देवी के दो बेटों अभय और अजय का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed