फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhaar, PAN card through fake website

Varanasi News: फर्जी वेबसाइट के जरिए आधार, पैनकार्ड बनाने का साइबर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar, PAN card through fake website
विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर फ्राड करने के आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कब्जे से दर्जनों सिमकार्ड, कार, फिंगर प्रिंटर, मोबाइल, लैपटाॅप बरामद हुए। विभिन्न बैंकों के खाते में एक लाख 86 हजार रुपये सीज कराया। पूर्व के मुकदमे में यह वांछित था। पूर्व में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साइबर क्राइम थाना के प्रभारी विजय नारायण मिश्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला का रहने वाला अनुराग कुमार भारती है। पुलिस की पूछताछ में अनुराग ने बताया कि उसका घर पर ही साइबर कैफे और फोटो स्टेट कॉपी की दुकान है। पूर्व में गिरफ्तार अफजल, शेर बहादुर व सुशील कुमार से यूट्यूब व व्हाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से जुड़ा।
विज्ञापन

अफजल, शेर बहादुर और सुशील की मदद से फर्जी वेबसाइट बनाकर आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने का काम सीखा। दो वर्षों से जुड़ा था। इस वेबसाइट का उपयोग मुख्य रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे दस्तावेजों की कूटरचित प्रति तैयार करने में किया जाता था। मोबाइल, लैपटाॅप और मंत्रा डिवाइस का प्रयोग फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड व अन्य दस्तोवेजों बनाने वाली वेबसाइट के संचालन व वेबसाइट में लगे पेटीएम गेटवे व लिक बैंकों के खातों के संचालन और अवैध धन कमाने में करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के तमाम साइबर अपराधी हमारी वेबसाइट का प्रयोग करके फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाते हैं। इसके जरिए फर्जी बैंक खाते वह सिम कार्ड प्राप्त किया जाता है। पुलिस पेंशनर के साथ में साइबर पार्क में हमारी वेबसाइट का प्रयोग किया गया था। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व में 13 आरोपियों को पूर्व गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article