{"_id":"5a5a27a04f1c1bf1408b4aad","slug":"aadhaar-card-is-mandatory-for-bhu-admission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में चाहिए एडमिशन तो यह खबर जरुर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में चाहिए एडमिशन तो यह खबर जरुर पढ़ें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
BHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में प्रवेश लेने की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ इस बार आधार कार्ड भी देना पड़ेगा। प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ये पहल की गई है।
इस बार स्थापना दिवस 22 जनवरी (बसंत पंचमी) के दिन से ऑनलाइन आवेदन की तैयारी चल रही है, जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं।
पिछले साल 12.50 हजार सीटों के लिए 4.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रवेश आवेदन के साथ ही परीक्षा प्रणाली आदि में पारदर्शिता और गड़बड़ी रोकने के लिए पहली बार आधार कार्ड को अनिवार्य किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा संबंधी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लेकर जो बदलाव किया जा रहा है, उसमें आधार नंबर डालने को अनिवार्य करने के साथ ही वही नाम, जन्मतिथि आवेदन में डालना होगा, जो आधार कार्ड में है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड भी लाना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए उठाया कदम
डेमो
जिनके पास यदि आवेदन के समय आधार कार्ड नंबर नहीं मिल पाया है तो वह आधार कार्ड आवेदन करने के समय मिले पंजीकरण संख्या को भी डाल सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसके लिए यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी आफ इंडिया) को पत्र लिखा जा चुका है, जिस पर 20 से पहले मुहर लगने की संभावना है।
इसके पहले विश्वविद्यालय में सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। इस बारे में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिहाज से इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी चल रही है।