फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man was chased and beaten near the police station.

Varanasi News: थाने के पास युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 07 Dec 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man was chased and beaten near the police station.
दिलदारनगर। नगसर थाने के पास बृहस्पतिवार को लाठी- डंडे से लैस आठ हमलावरों एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आस-पास के लोगों ने हिम्मत जुटाकर युवक को बचाया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नगसर नेवाजू राय किशन कुमार सुबह पुत्र को स्कूल छोड़कर घर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नगसर नेवाजू राय गांव के आठ हमलावरों ने हमला कर दिया। उसे मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह बीच-बचाव करके युवक को बचाया गया। लोगों की भीड़ देखकर हमलावर युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि थाने से चंद कदम की दूरी पर यह वारदात हुई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहंुची। जबकि गांव के लोग और राहगीर एकत्र हो गए थे। इसके पूर्व भी दोनों पक्षों में एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर बवाल हुआ था। सूचना के बाद भी पुलिस ने उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed