फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man boarded a truck's cabin died of electrocution in Mirzapur

मिर्जापुर: ट्रक की केबिन पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, दो दिन पहले घर से निकला था घूमने

Thu, 11 Jun 2020 08:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
A young man boarded a truck's cabin died of electrocution in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के तुलसी तलिया गांव के पास ट्रक के अंदर सो रहा युवक गुरुवार की सुबह उठकर ट्रक की केबिन पर चढ़ा। तभी ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गई। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा विंढम फाल निवासी 38 वर्षीय  उमाशंकर यादव पुत्र नाथूराम यादव विंध्याचल के तुलसी तलिया गांव निवासी ट्रक चालक राजू के साथ दो दिन पूर्व ट्रक पर सवार होकर घूमने निकला था। बुधवार की रात को राजू ट्रक लेकर अपने गांव आया। रात में राजू खाना खाने अपने घर चला गया और उमाशंकर ट्रक में ही सो गया। सुबह उमाशंकर सोकर उठा और ट्रक की केबिन पर चढ़ गया।
विज्ञापन


ट्रक के केबिन के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और ट्रक चालक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ चुका था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेदप्रकाश राय ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे युवक को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद फायर बिग्रेड ने आग को बुझाकर ट्रक का जलने से बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed