{"_id":"5ee24caf8ebc3e42f66d73c1","slug":"a-young-man-boarded-a-truck-s-cabin-died-of-electrocution-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: ट्रक की केबिन पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, दो दिन पहले घर से निकला था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: ट्रक की केबिन पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, दो दिन पहले घर से निकला था घूमने
Thu, 11 Jun 2020 08:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के तुलसी तलिया गांव के पास ट्रक के अंदर सो रहा युवक गुरुवार की सुबह उठकर ट्रक की केबिन पर चढ़ा। तभी ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गई। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा विंढम फाल निवासी 38 वर्षीय उमाशंकर यादव पुत्र नाथूराम यादव विंध्याचल के तुलसी तलिया गांव निवासी ट्रक चालक राजू के साथ दो दिन पूर्व ट्रक पर सवार होकर घूमने निकला था। बुधवार की रात को राजू ट्रक लेकर अपने गांव आया। रात में राजू खाना खाने अपने घर चला गया और उमाशंकर ट्रक में ही सो गया। सुबह उमाशंकर सोकर उठा और ट्रक की केबिन पर चढ़ गया।
विज्ञापन
ट्रक के केबिन के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और ट्रक चालक को सूचना दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ चुका था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेदप्रकाश राय ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे युवक को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद फायर बिग्रेड ने आग को बुझाकर ट्रक का जलने से बचाया।