फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man beaten to death in Varanasi Who preparing for army recruitment

UP: सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक की पीटकर हत्या, 20 मिनट तक हॉकी और रॉड से पीटते रहे आरोपी, ये थी वजह!

Tue, 12 Sep 2023 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Sep 2023 08:39 AM IST
सार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या से नाराज परिजनों ने गौरा चौराहे पर जाम लगाकर पहड़िया- बलुआ मार्ग का आवागमन छह घंटे तक ठप रखा। 

विज्ञापन
A young man beaten to death in Varanasi Who preparing for army recruitment
सौरव यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। कार सवार बदमाशों ने रविवार की देर रात पुरानी रंजिश में सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा तिराहे के पास सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले सौरभ यादव (20 वर्ष) की हॉकी, रॉड व डंडे से पीटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


इससे नाराज परिजनों ने गौरा चौराहे पर जाम लगाकर पहड़िया- बलुआ मार्ग का आवागमन छह घंटे तक ठप रखा। इस कारण शाम साढ़े पांच बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक वाराणसी से चंदौली की तरफ वाहन नहीं जा सके। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी उलझ गए। 
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी से हाथापाई भी की। रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हुई। दूसरी तरफ, पिता की तहरीर पर मृतक के दोस्त सहित पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सारनाथ पुलिस व क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाई गई हैं। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के मढ़नी निवासी सौरभ यादव सेना में भर्ती की तैयारी करता था। आरोप है कि रविवार की रात नौ बजे सौरभ के दोस्त व नेवादा निवासी अंकुश राजभर का फोन आया, फिर दोनों एक ही बाइक से शंकरपुर रिंग रोड होते हुए पहड़िया के अकथा चौराहे पर गए। 

चौराहे पर पहले से मौजूद कार सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया और सौरभ की बेरहमी से पिटाई की। लगभग 20 मिनट तक सौरभ पर ताबड़तोड़ वार करते रहे। इससे लहूलुहान होकर सौरभ सड़क पर गिर पड़ा। यह देख हमलावर भाग निकले। इसके बाद अंकुश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

 

सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह सौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया, फिर परिजनों को सौंप दिया। 

 

परिजन देर शाम शव लेकर गौरा चौराहा पहुंचे और उसे सड़क पर रखकर ही जाम लगा दिया। पुरुष-महिलाएं लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। एसीपी सारनाथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

वाराणसी व जौनपुर के रहने वाले हैं आरोपी
थानाध्यक्ष सारनाथ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जौनपुर के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के काजीहद कोट निवासी अश्वनी सिंह व वाराणसी के कमौली निवासी अभिषेक सिंह, रौनक सिंह, नितिन सिंह, अंकुश राजभर और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस के संज्ञान में था विवाद, नहीं हुई कार्रवाई
मृतक के पिता बचाऊ का कहना है कि करीब दो सप्ताह पहले गौरा कला खेल मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हुआ था। तभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। एक सप्ताह पहले भी सौरभ को पीटा गया था। वह देश सेवा के जज्बे के साथ सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था, जिसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस साजिश में सौरभ का दोस्त व नेवादा निवासी अंकुश राजभर ने भी शामिल है।

बेटे की मौत से मां बेसुध, पिता के नहीं थमे आंसू
सौरभ का शव देखते ही मां दुर्गावती देवी बेसुध हो गई। जबकि पिता बचाऊ और बड़ा भाई घूरे यादव के आंसू नहीं थम रहे थे। परिजनों की चाीख-पुकार देख हर किसी की आंखें डबडबा गईं। बचाऊ के तीन पुत्रों में सौरभ सबसे छोटा था। बड़ा भाई घूरे अपने पिता बचाऊ यादव के साथ कृषि कार्य करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed