फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man and a woman were forcibly doing sex trade with a minor, the police arrested them

Varanasi: नाबालिग से जबरन देह व्यापार करा रहे थे युवक और युवती, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 08:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Mar 2023 08:02 AM IST
सार

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि किशोरी देवकालपुर थाना केराकत (जौनपुर) निवासी प्रकाश विश्वकर्मा के संपर्क में है और प्रकाश अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर नाबालिग से जबरन देह व्यापार करा रहा है।

विज्ञापन
A young man and a woman were forcibly doing sex trade with a minor, the police arrested them
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में नाबालिग युवती को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले युवक-युवती को जैतपुरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दरअसल, काजिसादुल्लापुरा निवासी एक व्यक्ति ने जैतपुरा थाने में बीते 12 फरवरी को अपनी नाबालिग लड़की के गायब होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि किशोरी देवकालपुर थाना केराकत (जौनपुर) निवासी प्रकाश विश्वकर्मा के संपर्क में है और प्रकाश अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर नाबालिग से जबरन देह व्यापार करा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रकाश और उसकी महिला मित्र को कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया। गिरफ्तारी के संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि पकड़े गए प्रकाश और उसकी महिला मित्र को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed