फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man and a woman were beaten up at JHV Mall a case was filed against four people

Varanasi News: जेएचवी मॉल में युवक और युवती की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तफ्तीश जारी

Mon, 16 Jun 2025 01:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 16 Jun 2025 01:06 AM IST
सार

छावनी क्षेत्र स्थित मॉल में चार युवकों ने एक युवक और युवती को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तफ्तीश जारी है।
 

विज्ञापन
A young man and a woman were beaten up at JHV Mall a case was filed against four people
पुलिस कर रही तफ्तीश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में शनिवार की शाम चार युवकों ने एक युवक और युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल युवक ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कुंती विहार काॅलोनी, सारंग चौराहा निवासी कृष्णा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहकर्मी युवती के साथ जेएचवी मॉल में कंपनी के काम से गए हुए थे।

विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद चार युवक उनकी सहकर्मी पर छींटाकशी करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो उन युवकों ने गालीगलौज करते हुए उन्हें और उनकी सहकर्मी को मारा। बाद में जानकारी करने पर पता लगा कि आरोपियों का नाम अक्षत कुमार सिंह, हर्षित सिंह, हर्षित राय, शौर्य शुभम सिंह है।
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने रविवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed