फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A woman who went to the field to defecate was molested and beaten up when she protested.

Varanasi News: खेत में शौच के लिए गई महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to the field to defecate was molested and beaten up when she protested.
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर रास्ते में रोककर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वह देर रात खेत की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार की एक महिला मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article