फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A woman who performs in Bhojpuri songs attacked a female police outpost in-charge.

Varanasi News: महिला चौकी प्रभारी पर भोजपुरी गानों में काम करने वाली महिला ने किया हमला

Sun, 28 Jun 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A woman who performs in Bhojpuri songs attacked a female police outpost in-charge.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सारनाथ। आशापुर पुलिस चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू सिंह पर शनिवार को महिला ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस के अनुसार, मऊ निवासी रेशमा भारद्वाज (24) और पटना बिहार निवासी विकास मिश्रा (26) तिलमापुर में किराये के मकान में रहते हैं। दोनों भोजपुरी गीतों की शूटिंग में काम करते हैं। आशापुर चौराहे पर शराब और चिकन खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास मिश्रा ने रेशमा की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आशापुर पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू सिंह दोनों को चौकी लेकर आईं। पुलिस का आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद रेशमा भारद्वाज ने अचानक उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया। उसने उनके बाल खींचे और हाथ पर नाखून से हमला कर दिया, जिससे मीनू सिंह के सिर और हाथ में चोटें आईं। उपनिरीक्षक मीनू सिंह की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने रेशमा भारद्वाज और विकास मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article