{"_id":"5913013e4f1c1baa7c852e06","slug":"a-very-glorious-festival-organise-on-the-occasion-of-ghat-sandhya-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":" घाट संध्या के 'शतक' लगाने पर होगा भव्य आयोजन, 100 नर्तकियां एक साथ करेंगी नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट संध्या के 'शतक' लगाने पर होगा भव्य आयोजन, 100 नर्तकियां एक साथ करेंगी नृत्य
टीम डि़जिटल,वाराणसी
Updated Wed, 10 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
घाट संध्या के सौ दिन पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी प्रशासन द्वारा शुरू कराए गए घाट संध्या कार्यक्रम के सौ दिन पूरे होने वाले हैं। 11 मई को सौ दिन पूरे होने पर रीवा घाट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंच पर सौ नर्तकियां एक साथ नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसमें 50 भरत नाट्यम और 50 कथक करेंगी।
इसके अलावा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने दी। वह मंगलवार को रायफल क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि घाट संध्या की वजह से रीवा घाट पर लोगों का आवागमन बढ़ा है। साथ ही यह पर्यटन का भी केंद्र बनता जा रहा है।
डीएम ने बताया कि घाट संख्या में अब तक देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों के कलाकार भी हिस्सा ले चुके हैं। कहा कि सौ दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मंजुला के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में फोटो जर्नलिस्ट भी अपनी फोटो लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने बताया कि आगे आने वाले दिनों में घाट संध्या में लोक नृत्य के अलावा अन्य कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा। जल्द ही घाट पर लाइट एंड साउंड की भी व्यवस्था की जाएगी।