फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A teenager returning from a cultural program was stabbed to death

Varanasi News: सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे किशोर की चाकू घोंप कर हत्या

Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A teenager returning from a cultural program was stabbed to death
जयप्रकाश नगर (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फकरू राय गांव से श्राद्धकर्म में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर बृहस्पतिवार की रात घर लौटते समय गोलू यादव (14) की नकाबपोश बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आए दो चचेरे भाइयों की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव को एनएच-31 पर शिवन टोला चट्टी पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसकी खबर लगते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, सीओ फहीम कुरैसी, सीओ सदर उस्मान व आसपास के थानों की फोर्स पहुंची। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम व क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद उस्मान के समझाने-बुझाने पर परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपा। जिसके बाद आवागमन चालू हुआ। दो घंटे तक सड़क जाम रही। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने माैके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। युवक के भाई दिलीप यादव की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

टोला शिवन राय के निवासी गोलू यादव (14) पुत्र हरेंद्र यादव बृहस्पतिवार की रात टोला फकरू राय गांव में श्राद्धकर्म में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने अपने दो चचेरे भाइयों धनजी व ग्रहण यादव के साथ गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे लौटते समय रास्ते में दस की संख्या में नकाबपोश युवकों ने घेर कर पिटाई करने लगे। तब तक पीछे से दोनों चचेरे भाई आकर बीचबचाव करने लगे। नकाबपोश युवकों ने दोनाें चचेरे भाइयों की भी पिटाई कर दी। इस बीच गोलू पर हमलावरों ने चाकू से कई वार कर दिए। चचेरे भाइयों की सूचना पर पहुंचे परिजन खून से लथपथ गोलू को सीएचसी सोनबरसा लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
बोले एसपी ....
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि रात में तेरही कार्यक्रम से घर लौटते समय गोलू यादव को कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें गोलू यादव को चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। फिल्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुछ अभियुक्तों की प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से पहचान हो गई है व अन्य की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।


000
सात नामजद व पांच अज्ञात पर केस दर्ज
बैरिया/जयप्रकाश नगर। पुलिस ने गोलू के बड़े भाई दिलीप की तहरीर पर सात नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देवेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी सिंह, पवन सिंह, अमन सिंह, सोनू शाह निवासी टोला सीवन राय, प्रकाश सिंह, विकास सिंह टोला फकरू राय, दीपांशु पासवान टोला बाज राय तथा पांच अज्ञात लोग पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed