फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A teenager raped a six-year-old girl who had gone to buy bread, case registered

Varanasi News: ब्रेड खरीदने गई छह साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A teenager raped a six-year-old girl who had gone to buy bread, case registered
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के एक इलाके में छह साल की बच्ची के साथ बृहस्पतिवार की शाम 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची घर से ब्रेड लेने के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने बाल अपचारी के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती निवासी मासूम बृहस्पतिवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। शाम चार बजे के करीब अपनी मां के कहने पर घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित दुकान पर ब्रेड लेने गई थी। लौटते समय उसके पास टोले का ही एक किशोर साइकिल से पहुंचा। उसने कहा कि चलो तुम्हारे दिल्ली वाले भैया आए हैं और स्कूल के पास हैं। उसके बहकावे में आकर मासूम उसके साथ चली गई।
विज्ञापन

आरोपी उसे जंगल की ओर स्थित परिषदीय विद्यालय के पास ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। टोले के ही एक युवक की नजर पड़ी तो बच्ची को लेकर वह घर आया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। एएसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाल अपचारी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed