फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A teenager, angry with her mother's reprimand, committed suicide by hanging herself from a trap in Bader

Varanasi News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने बड़ेर में फंदे से लटककर दी जान

Wed, 01 May 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
A teenager, angry with her mother's reprimand, committed suicide by hanging herself from a trap in Bader
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव के सहरसा मौजा में बरात से देर से आने पर मां की डांट से नाराज किशोरी ने मंगलवार को सुबह घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे लगे फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह फंदे पर लटका देखकर मां ने शोर मचाया। परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रोशनी (15) सोमवार को देर शाम पड़ोस की किशोरियों के साथ कुछ दूर एक बरात में गई थी। उसी बरात में उसकी मां शीला देवी भी गई थी। मां शीला द्वारचार के बाद घर लौट आई। रोशनी बरात से काफी देर बाद घर लौटी। घर पर इंतजार कर रही मां शीला ने रोशनी को समय से घर नहीं आने पर डांट फटकार लगाई। इसके बाद वह सोने चली गई। सुबह उठकर शीला कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची पुत्री बड़ेर पर फंदे से लटकी दिखी। पुत्री को फंदे पर लटकता देख चीख पुकार मचाने लगी। इससे पड़ोसी भी पहुंच गए। परिजन फंदे से लटकी रोशनी को नीचे उतरकर निजी साधन से पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां देखते ही डाॅक्टर वाजिद जमील ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर संतनगर थानाध्यक्ष पीएचसी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशनी दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फंदे से लटक कर किशोरी की मौत हुई है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed