{"_id":"78237c9ad9cc59a451c75328e766ea20","slug":"a-suspension-of-xen-three-adverse-comment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक एक्सईएन का निलंबन, तीन को प्रतिकूल टिप्पणी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक एक्सईएन का निलंबन, तीन को प्रतिकूल टिप्पणी
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में डुमरियागंज के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता बी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को भिखारीपुर स्थित अपने कार्यालय में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार ने खराब मीटरों को बदलने, राजस्व वसूली, एक मुश्त समाधान योजना आदि की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने लापरवाह अफसरों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
एमडी ने कम राजस्व वसूली के लिए तीन अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल टिप्पणी की। इनमें बलिया के आरए प्रसाद, मऊ के मनोज कुमार और कुशीनगर के बीएल आनंद शामिल हैं।
विज्ञापन
कम बिलिंग पर आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता एचके पांडेय और अधीक्षण अभियंता डीके सिंह के लिए प्रतिकूल टिप्पणी देने की संस्तुति पावर कारपोरेशन मुख्यालय भेजी।
एमडी ने एक मुश्त समाधान योजना की समीक्षा के दौरान गोरखपुर वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब प्रचार-प्रसार के बजाय राजस्व वसूली में तेजी लाएं।
कहा कि बकाएदारों की सूची उपकेंद्रों पर चस्पा होगी।
भंडार खंडों पर तैनात लोगों का नियमानुसार स्थानांतरण करने को कहा। कहा कि एमआरआई की कमियों से अधिशासी अभियंता वितरण को भी सूचित किया जाए।
बिलिंग कम होने पर आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता वितरण को 18 फरवरी तक बिलिंग में सुधार लाने को कहा। बैठक अजीत सिंह, आरके वर्मा, राकेश सिन्हा, सुधांशु द्विवेदी, एके राय, एसपी पांडेय आदि शामिल रहे।