फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A suspected corona patient who escaped from the district hospital in Azamgarh, returned from Bahrain

आजमगढ़ में जिला अस्पताल से फरार हुआ कोरोना का एक संदिग्ध मरीज, बहरीन से था लौटा

Wed, 25 Mar 2020 08:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
A suspected corona patient who escaped from the district hospital in Azamgarh, returned from Bahrain
कोरोना से बचाव के लिए आइसोलेशन बिस्तर तैयार करते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले में भी एक संदिग्ध जिला अस्पताल से फरार हो गया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार हुए संदिग्ध के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। पुलिस व प्रशासनिक अमला उसकी तलाश में जुट गया है। बुधवार को दिन में लगभग दो बजे एक मरीज जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर के पास पहुंच कर उसने बुखार होने की बात कही।

विज्ञापन


इस दौरान उसने अपना नाम पता बताने के साथ ही कुछ दिन पूर्व बहरीन से वापस लौटने की भी बात कही। विदेश से लौटने की जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर जांच आदि शुरू कर दी गई। सैंपल लिए जाने की कवायद चल रही थी कि इसी दौरान वह मौका देख कर भाग निकला। फरार हुआ संदिग्ध पड़ोसी जनपद मऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसकी तलाश में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम लग गई है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से उसके खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है। एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह ने बताया कि संदिग्ध की तलाश में विभागीय टीम लगी है। आजमगढ़ व मऊ जिले के डीएम व सीएमओ को सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही शहर कोतवाली में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed