फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A step on the road to smart cities grew Kashi

स्मार्ट सिटी की राह पर एक कदम और बढ़ी काशी

Sun, 30 Oct 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sun, 30 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
A step on the road to smart cities grew Kashi
13 स्मार्ट सिटी की घोषणा
दिवाली की पूर्व संध्या पर काशी स्मार्ट सिटी की राह एक कदम और आगे बढ़ गई। शहर का ढांचागत विकास कैसे हो, योजनाओं को कैसे लागू किया जाए, इसके लिए स्पेशल परपज वेकिल (विशेष प्रयोजन साधन) के तहत वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी (वीएससीएल) का गठन किया गया है। यह कंपनी नगर निगम से अलग हटकर काम करेगी। शनिवार को  मिनिस्ट्री आफ  कार्पोरेट अफेयर्स भारत सरकार की ओर से कंपनी एक्ट 2013 के तहत कानपुर में इसका पंजीयन कराया गया। इसके चेयरमैन मंडलायुक्त और सीईओ नगर आयुक्त होंगे। शासन एवं योजना से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी बतौर सदस्य इसमें होंगे। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि पंजीयन के लिए 23 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन किया गया था। स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार से मिलने वाले धन से शहर का विकास अब इसी कंपनी के माध्यम से होगा। एसपीवी के तहत यह कंपनी विकास परियोजनाओं के मूल्यांकन, निगरानी, अनुमोदन, जारी निधियों के प्रबंधन एवं संचालन पर नजर रखेगी। साथ ही, विकास से जुड़ी कोई भी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) अब इसी कंपनी के जरिये शासन को भेजी जाएी। यह कंपनी सीधे तौर पर केंद्रीय  शहरी विकास मंत्रालय और सूबे के नगर विकास मंत्रालय से जुड़ी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed