{"_id":"57a4f7664f1c1b39302b9613","slug":"a-spot-on-the-threshold-suffering-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्योढ़ी पर सांसत, जिंदगी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्योढ़ी पर सांसत, जिंदगी बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
सीवर समस्या
औरंगाबाद में सीवर समस्या कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। गुरुवार की सुबह तो सड़क से लेकर घरों तक सीवर घुस गया। आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का कहना है कि कई बार के शिकायत के बाद भी नगर निगम प्रशासन सुन नहीं रहा है।
सीवर समस्या केविरोध में पार्षद रमजान अली, असलम खां और ओम प्रकाश चौरसिया धरने पर बैठ गए। पार्षदों का कहना था कि नगर निगम, जलकल और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने केबाद भी सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। औरंगाबाद चौराहे पर बने कटरे में सीवर घुस गया। इस समस्या से लहंगपुरा, लल्लापुरा, कालीमहल समेत कई इलाके प्रभावित है।
धरने की सूचना मिलने पर काफी देर बाद सफाईकर्मी पहुंचे तब जाकर लोगों ने धरना खत्म किया। इस मौके पर हरिहर पांडेय, रोहित चौरसिया, नखड़ू यादव, गोपाल मालवीय, सिद्धार्थ, शिवम वर्मा आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर जलालीपुरा स्थित जब्बार हाजी के बगीचे के समीप सड़क पर सीवर उफना रहा है। वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। एक दर्जन घरों क ेलोगों का आना-जाना दूभर हो गया है।