फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A seven-storey building will be built in IMA, facilities will also be increased.

Varanasi News: आईएमए में बनेगा सात मंजिला भवन, सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी

Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A seven-storey building will be built in IMA, facilities will also be increased.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिम्मेदारी संभाली। अध्यक्ष पद पर डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान आईएमए में सात मंजिला भवन बनवाने के साथ ही आम लोगों के लिए ब्लड बैंक, टीकाकरण केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

आईएमए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए वाराणसी शाखा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है। आईएमए यूपी के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि बनारस शाखा की अपनी एक अलग पहचान है। बड़ी संख्या में चिकित्सक प्रदेश कार्यकारिणी में भी जगह बनाए हैं। वाराणसी शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि सदस्यों की समस्याओं का शासन, प्रशासन से बात कर समाधान करवाया जाएगा। सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आईएमए में विभिन्न चिकित्सा विधियों पर सेमिनार, सीपीआर वर्कशॉप के साथ टीकाकरण, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन सेवा, एंबुलेंस सेवा का लाभ भी दिलाया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ एसपी सिह,वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, वैज्ञानिक सचिव डॉ. रितु गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. अजीत सैगल, डॉ. पीके तिवारी, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. जेपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed