{"_id":"591b264f4f1c1b3a24f23a0a","slug":"a-report-filed-against-dr-kalbe-sadiq-at-jaunpur-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया धर्मगुरु डा. कल्बे सादिक के खिलाफ परिवाद दाखिल, जानिए क्या लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया धर्मगुरु डा. कल्बे सादिक के खिलाफ परिवाद दाखिल, जानिए क्या लगा आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Wed, 17 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
मौलाना कल्बे सादिक
- फोटो : amar ujala
शिया धर्मगुरु एवं आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. कल्बे सादिक के खिलाफ मोहम्मद जावेद अख्तर ने जौनपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया है। प्रभारी एसीजेएम द्वितीय यजुवेंद्र विक्त्रस्म सिंह ने परिवाद को बतौर मिसलेनियस दर्ज करते हुए सुनवाई के लिए 19 मई की तिथि नियत की है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया निवासी मोहम्मद जावेद अख्तर ने कहा है कि 11 अप्रैल 2017 को सुबह 7:30 बजे जब उसने चाय की एक दुकान पर रखा उस दिन का अखबार पढ़ा तो उसमें डॉ. कल्बे सादिक का वक्तव्य छपा था।
वक्तव्य था कि दुनिया में जितनी भी बड़ी मस्जिदें हैं वह वलियों या सूफी संतों ने नहीं बनाई। उन्हें तानाशाहों ने बनाया है। परिवादी का कहना है कि उक्त वक्तव्य को पढ़कर उसकी व वहां मौजूद अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
वक्तव्य से देश व समाज में धार्मिक वैमनस्य, घृणा व क्षोभ पैदा होने की स्थिति उत्पन्न हुई । सच तो यह है कि जितनी मस्जिदें बनाई गई हैं वह महान लोगों द्वारा बनाई गई हैं जिनकी मुस्लिम संप्रदाय के लोग इबादत करते हैं।
परिवादी ने डॉक्टर कल्बे सादिक को तलब कर दंडित करने की प्रार्थना कोर्ट से की।