फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A queue of devotees by Annapurna Swarnmayi

स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के द्वार भक्तों की लगी कतार

Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए गुरुवार की रात को ही भक्तो की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार की सुबह पांच बजे महा आरती के बाद कपाट आम भक्तों के लिए खोलो जाएंगे। इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अन्नपूर्णा दरबार में हाजिरी लगाने का अनुमान है। इस बीच, डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी ने दोपहर बाद अन्नपूर्णा मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और महंत रामेश्वरपुरी से तैयारियों की जानकारी ली। धन-धान्य की कामना से शुक्रवार को कुबेर-संग धन लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार होगी। इसके लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर घरों तक तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन



महालक्ष्मी की आराधना के लिए काशी तैयार है। घर-आंगन सजाए जा रहे हैं। रंगोली के साथ ही फूलों की अल्पनाएं तैयार की जा रही हैं। घर-घर महालक्ष्मी के दरबार सजाए जाएंगे। हस्ति नक्षत्र में वैधृति योग में धनतेरस इस बार फलदायी होगा। खास तौर से स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए सुबह से रात तक रेला उमड़ेगा। 29 अक्तूबर को यम का दीप निकालने के साथ ही छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसी दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

धनतेरस पर लक्ष्मी के पदचिह्न भी हल्दी-चंदन से उकेरे जाएंगे। शाम को प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन के बाद बर्तन, आभूषण और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की जाएगी। वस्तुत: धन त्रयोदशी और धनवंतरि का आपस में गहरा रिश्ता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान त्रयोदशी के दिन ही जिस कलश के साथ लक्ष्मी का अवतरण हुआ था, उसी के प्रतीक रूप में ऐश्वर्य वृद्धि के लिए बर्तन और आभूषण खरीदने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धनतेरस की पूर्व संध्या पर आभूषण बाजार की चमक दोगुनी नजर आई। शुद्धता की गारंटी के साथ कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स ग्राहकों के लिए हैं।  देर रात तक प्रतिष्ठानों को ग्राहकों के स्वागत के लिए सजाया जा रहा था।

कहीं 22 कैरेट शुद्ध हॉलमार्क गोल्ड ग्राहकों को उपलब्ध कराने के साथ मेकिंग चार्ज पर छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं तो कहीं निर्धारित खरीद पर सोने-चांदी के सिक्के। कई प्रतिष्ठानों ने उपहार के साथ-साथ 1100 रुपये तक की औसत छूट की घोषणा कर रखी है। लहुराबीर जेवर कोठी में शत प्रतिशत मेकिंग चार्ज मुफ्त दिया जा रहा है। वहीं धनश्री ज्वैलर्स सिगरा के अधिष्ठाता राहुल बरनवाल ने बताया कि धनतेरस के मौके पर नए डिजाइनों की शृंखला किफायती दरो में उपलब्ध कराई गई है। कन्हैयालाल सराफ (ट्रूसो) के अधिष्ठाता अभय अग्रवाल ने बताया कि शुद्ध 22 कैरेट हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी पर 1100 रुपये की विशेष छूट है। हीरे और सोना की खरीद पर चांदी मुफ्त है। बनारस स्वर्ण कला केंद्र के अर्पित ने बताया कि स्वर्ण आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत की छूट तथा हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हरे कृष्ण ज्वैलर्स के संतोष अग्रवाल ने बताया कि सोने के जेवर पर 1100 रुपये तथा हीरे पर 20 प्रतिशत तक की छूट है। कन्हैया अलंकार मंदिर में 25 प्रतिशत की छूट मेकिंग चार्ज पर है। कन्हैया लाल मुकुंद लाल चौक के अधिष्ठाता रोहित अग्रवाल ने बताया कि 10 ग्राम 22 कैरेट जेवर की खरीद पर 1100 रुपये की छूट चल रही है। रूद्रा जेंस एंड ज्वैलरी अस्सी में 10 ग्राम सोने की खरीद पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का मुफ्त मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed