{"_id":"5872378b4f1c1b7f02ba7db9","slug":"a-pregnant-women-deliver-baby-on-the-road-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में सड़क पर महिला ने दिया बेटी को जन्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में सड़क पर महिला ने दिया बेटी को जन्म
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
जौनपुर जिले के एक गांव में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाइक से अस्पताल जा रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया।
जानकारी होने पर आस पास की महिलाओं ने उसकी मदद की। बाद में 102 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सिकरारा थाना क्षेत्र के मनसिल गांव निवासी बाबा यादव की पुत्री शांती देवी (25) गर्भवती थी। वह रविवार को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए अपने भाई के साथ बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं जा रही थी।
वह मड़ियाहूं कस्बे के कजियाना मोहल्ले के पास पहुंची थी तभी उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बाइक रोक कर वह सड़क पर बैठकर छटपटाने लगी।
थोड़ी ही देर में उसने बच्ची को जन्म दिया। जानकारी होने पर आस पास की महिलाओं ने उसकी मदद की। प्रसव के बाद 102 एंबुलेंस सेवा से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं के चिकित्सा अधीक्षक डा.राजीव यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।