{"_id":"5894bfe54f1c1b313de84a6c","slug":"a-news-bridge-for-varanasi-mughalsarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः वाराणसी-मुगलसराय के बीच बनेगा नया ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः वाराणसी-मुगलसराय के बीच बनेगा नया ब्रिज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रैक के हिसाब से बनेगा नया मालवीय पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय बजट में पूर्वांचल में भी रेलवे को खास सौगातें मिली हैं। वाराणसी को मुगलसराय जंक्शन से जोड़ने वाले राजघाट पुल के समानांतर नए मालवीय पुल के लिए 2005.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।
नया पुल दो ट्रैक के हिसाब से तैयार किया जाएगा। पुल तैयार कर फिलहाल एक ही ट्रैक शुरू करने की योजना है। पुराने पुल से दो लाइन पहले ही चालू हैं। इसके अलावा वाराणसी के लिए स्वीकृत यार्ड रिमॉडलिंग के लिए सवा दो करोड़ रुपये में से 70 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए।
खास यह रही कि जर्जर भवनों से जूझ रही उत्तर रेलवे कॉलोनियों का ख्याल भी बजट में रखा गया है।
आरएमएस कॉलोनी के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये मिले हैं। अधिकारियों की मानें तो मालवीय ब्रिज के लिए जिस बजट की व्यवस्था की गई है, उससे पटरी का आधार, पाये और डबल लाइन का बेस तैयार होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जंघई-फाफामऊ सेक्शन की डबलिंग और विद्युतीकरण का कार्य भी स्वीकृत हुआ है। 46.79 किलोमीटर लंबे रेललाइन के लिए 357.48 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। जंघई वाराणसी सेक्शन पर दो आरओबी भी बनने हैं।
उत्तर रेलवे के तहत यह कार्य स्वीकृत हुआ है। साथ ही वाराणसी-गोरखपुर वाया लालगंज, आजमगढ़ तक 200 किलोमीटर की नई लाइन के सर्वे के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है।
इन कार्यों को भी मिली स्वीकृति
- जौनपुर और जौनपुर सिटी के बीच 2.2 किलोमीटर डबल लाइन केलिए 86.32 करोड़ रुपये
- जंघई-फाफामऊ रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण। 46.79 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 357.48 करोड़ रुपये
- जंघई-वाराणसी सेक्शन पर डबल लाइन आरओबी (सरसवा स्टेशन के समीप) किलोमीटर संख्या 831/6-7 पर
- डबल लाइन आरओबी फूलपुर कपसेठी स्टेशन के बीच (803/33) जंघई-वाराणसी सेक्शन पर
- भाटपार रानी-भटनी के बीच आरओबी