फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A new patient of dengue was found, treatment of five is going on

डेंगू का मिला एक नया मरीज, पांच का चल रहा इलाज

Tue, 03 Aug 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
A new patient of dengue was found, treatment of five is going on
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। भगवानपुर के सत्यमनगर कॉलोनी में एक नया मरीज मिला है। वहीं, मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़कर पांच तक पहुंच गई है। उधर, जिलाधिकारी ने भी नोटिस जारी कर जिन लोगों के घर लार्वा मिलेगा, उन्हें नोटिस जारी करने, जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है। जिस तरह से डेंगू के मरीज मिलते जा रहे हैं, उसके बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। जिन जगहों पर मरीज मिल रहे हैं, उनके घर के आसपास साफ-सफाई कराने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि सत्यमनगर कॉलोनी में जहां नया मरीज मिला। वहां भी टीम भेजकर छिड़काव कराया गया है। इस बीच सोमवार को जिलाधिकारी की ओर से शासन के गजट 18 जनवरी 2017 को दो अगस्त से लागू कर दिया गया है। बताया कि इसके आधार पर जिन लोगों के घरों में सर्च के दौरान लार्वा मिला, उनको नोटिस देने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसमें नगर निकाय, नगर निगम, नगर पालिका परिषद रामनगर, नगर पंचायत गंगापुर में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed