{"_id":"6af37235be21f3a6090e83ef","slug":"a-new-municipal-office-will-be-built-near-the-bade-shiv-dham-temple-varanasi-news-c-191-1-gyn1003-151198-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बड़े शिव धाम मंदिर के पास नगर पालिका का नया कार्यालय बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बड़े शिव धाम मंदिर के पास नगर पालिका का नया कार्यालय बनेगा
विज्ञापन
गोपीगंज नगर पालिका कार्यालय जल्द ही आधुनिक रूप में नजर आएगी। करीब 2.40 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नगर पालिका कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
काफी लंबे समय से नगर पालिका कार्यालय के नव निर्माण की मांग चल रही थी।
धनराशि स्वीकृति होने के साथ ही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को चिन्हित किया गया है। पालिका का नया कार्यालय बड़े शिव धाम मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर बनाई जाएगी। गोपीगंज नगर पालिका कार्यालय बीते पांच दशक से अधिक समय से चार कमरों में संचालित होती है। ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड पर स्थित पालिका कार्यालय में ठीक तरह से कर्मचारियों को भी बैठने की जगह नहीं है। इसके अलावा भवन पुराना होने से जर्जर भी हो चुका है। इससे पालिका के कामकाज प्रभावित होते हैं। यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वहीं इसमें अत्याधुनिक सुविधा वाला सभागार भी बनाया जाएगा।
जिसमें बैठकर बोर्ड की बैठक आदि हो सके। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि धनराशि स्वीकृत हो गई है। बड़े शिव धाम मंदिर के पास खाली जमीन पर काम कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस 2.40 करोड़ में यह काम कराएगी। संवाद