फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A namaji killed in mosque due to electric shok

गाजीपुरः मस्जिद में नमाज पढ़ते वक्त माइक में उतरा करंट, मुतवल्ली की मौत

Fri, 27 Jul 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
A namaji killed in mosque due to electric shok
मौत के बाद रखा शव - फोटो : demo

विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के रायपुर बाजार स्थित मस्जिद में मुतवल्ली की मौत अजान के समय माइक में करेंट उतरने से मौत हो गई। बहरियाबाद थाना क्षेत्र रायपुर बाजार निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा मस्जिद के मुतवल्ली एवं मोवज्जिन बरकत अली  की शुक्रवार की सुबह मस्जिद में अजान के समय माइक में करेंट उतरने से मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर जुमे की नमाज के बाद बुढ़ानपुर स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया। रायपुर बाजार निवासी मोवज्जिन बरकत अली (60) सुबह मस्जिद में अजान दे रहे थे। इसी बीच माइक में करेंट उतरने से वह उससे चिपक गए और चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने जब तक माइक का लाइन बंद किया, तब तक उनकी मौत हो गई। लोगों ने मस्जिद से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बरकत अली के घर पर इस बात की जानकारी दी। जानकारी होते ही परिवार सहित आसपास के लोग मौके एकत्र हो गए। परिवार के लोग शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद आस पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। जिस किसी को बरकत अली की मौत की जानकारी हुई, वह उनके दरवाजे पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच गया। दिन में 10 बजे बरकल अली के शव को उनके पैतृक गांव भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर ले जाया गया, जहां बाद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed