फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A mini tube well will be installed in Manduadih at a cost of 35.51 lakh

Varanasi News: मंडुवाडीह में 35.51 लाख रुपये से स्थापित होगा मिनी नलकूप

Sat, 05 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A mini tube well will be installed in Manduadih at a cost of 35.51 lakh
मंडुवाडीह वार्ड में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए विश्वकर्मा वाटिका और मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास मिनी नलकूप स्थापित करने की तैयारी है। जलकल विभाग ने इसके लिए 35.51 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें विधायक सौरभ श्रीवास्तव से विधायक निधि से 25 लाख रुपये उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। नगर निगम जोन-6 के अधिशासी अभियंता ने विधायक से परियोजना के लिए वित्तीय एवं अग्रिम संस्तुति प्रदान करने का अनुरोध किया है। संस्तुति मिलने के बाद मिनी नलकूप स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मिनी नलकूप स्थापित होने से मंडुवाडीह बाजार, सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed