फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A man was doing two government jobs for thirty years

तीस साल से यह शख्स कर रहा था दो सरकारी नौकरी, किसी को भनक तक नहीं

Mon, 15 Jan 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 15 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
A man was doing two government jobs for thirty years
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक शख्स ने सरकार को खूब चूना लगाया। इस शख्स ने 30 साल तक दो सरकारी नौकरी कर वेतन लिया। मामला सामने आने पर अब इससे रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के पूनापार ग्रामीण डाकघर में तैनात डाकपाल बेसिक शिक्षा विभाग मऊ में सहायक अध्यापक पद पर भी नौकरी कर 30 साल से ज्यादा समय तक दोनों पदों पर वेतन उठाता रहा। कमिश्नर के आदेश पर एडी बेसिक ने जांच की तो मामला खुला।
विज्ञापन


मऊ बीएसए को शिक्षक से अनियमित वेतन भुगतान की रिकवरी और एफआईआर कर अवगत कराने का निर्देश दिया है। भूपेंद्रवीर सिंह पुत्र वीर बहादुर निवासी पूनापार भटौली मऊ की पूनापार डाकघर में मृतक आश्रित में डाकपाल पद पर 1981 में तैनात हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने महाराणा प्रताप पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूनापार भटौली में सहायक अध्यापक पद पर भी नौकरी पा ली। दोनों ही नौकरियों का उनकी ओर से वेतन आहरण किया जाने लगा।

कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामला जानकारी में आने के बाद मार्च 2017 में एडी बेसिक कार्यालय में शिकायत की। तब एडी बेसिक ने उसने वेतन भुगतान पर रोक लगाई और मामले की जांच शुरू की।

शिक्षक पद से हो गया रिटायर

A man was doing two government jobs for thirty years
demo pic
31 मार्च 2017 को भूपेंद्रवीर सिंह शिक्षक पद से रिटायर हो गया। वहीं ग्रामीण डाक सेवा में रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष होने से वहां अब भी नौकरी कर वेतन ले रहे हैं। शिक्षक की ओर से निवेदन करने पर पिछले दिनों बीएसए मऊ राकेश कुमार ने इन्हें रुका हुआ वेतन जारी करने का आदेश कर दिया।

इसकी जानकारी जब शिकायतकर्ताओं को हुई तो भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्य अरुण कुमार सिंह ने इसकी सूचना कमिश्नर के रविंद्र नायक को दी।

कमिश्नर के निर्देश पर एडी बेसिक योगेंद्र कुमार ने मामले की जांच की और शिकायत पुष्ट होने पर बीएसए मऊ को अनियमित वेतन भुगतान की रिकवरी और विधिक कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया।

इस पर बीएसए मऊ राकेश कुमार ने वेतन जारी करने के अपने पिछले आदेश को निरस्त कर नोटिस जारी कर गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया या है। साथ ही रिकवरी और एफआईआर कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed