{"_id":"6af3741af1aeadaab00918c9","slug":"a-legacy-from-our-elders-we-still-keep-water-on-the-roof-for-the-birds-varanasi-news-c-191-1-svns1017-151203-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बुजुर्गों की निशानी, परिंदों के लिए हम छत पर पानी अब भी रखते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बुजुर्गों की निशानी, परिंदों के लिए हम छत पर पानी अब भी रखते हैं...
विज्ञापन
उर्दू डे पर आयोजित नशिश्त में कलाम पढ़ते शायर। आयोजक
सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा के लेखक अल्लामा इकबाल की यौमे पैदाइश के मौके पर सोमवार की रात बज्मे गुलशने अदब की ओर से बाजार सरदार खां मोहल्ले में शेरी नशिश्त मुशायरे का आयोजन किया गया।
जिले भर से शायरों ने हिस्सा लिया और अपने कलाम से अल्लामा इकबाल की शान में कसीदे पढ़े और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
उस्ताद शायर साबिर जौहरी ने कहा कि इकबाल का जन्मदिन देश भर में उर्दू दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि उर्दू हिन्दुस्तानी जुबान है। उर्दू इतनी अच्छी जुबान है कि आज कई अन्य देशों ने भी इसे अपना लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि उर्दू को बढ़ावा देने के लिए हम सबको खड़े रहना चाहिए।
उन्होंने शायरी सुनाते हुए कहा कि बुजुर्गों की सलामत ये निशानी अब भी रखते हैं, परिंदों के लिए हम छत पे पानी अब भी रखते हैं। शायर शमशाद करीमी ने कहा- जब अपने बच्चों को चाहते हैं सुलाना भूखे-करीब हांडी सिर्फ पानी उबालते हैं।
विज्ञापन
राजी भदोहवीं ने कहा-जो परिंदे अभी उड़ान में हैं-हौसले उनके आसमान में हैं।
फैजान वहीदी ने नेताओं पर तंज करते हुए कहा, हर अदा और हरकतें मिस्ले मवाली चाहिए-नेता बनने के लिए करतूत काली चाहिए।
शाबाना करीमी ने कहा-यूं तो बहुत हुए हैं जमाने में सुखनवर- इकबाल जैसा कोई सुखनवर न मिलेगा। नौशाद शम्सी, आजाद खान, तौसीफ कैसियस, अरसलान फैजानी, अब्दुस्समी आदि ने अपने कलाम पेश किए। बतौर मुख्य अतिथि सपा विधायक जाहिद बेग रहे। इस मौके पर मुशीर इकबाल, अतीक खान, सरदार अंसारी, हसनैन अंसारी, ज्ञानचंदर गुप्ता माैजूद रहे।