फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A hockey league will be played at Lalpur Stadium after four years.

Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में चार साल बाद खेली जाएगी हॉकी लीग

Tue, 08 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A hockey league will be played at Lalpur Stadium after four years.
बनारस प्रीमियम हॉकी लीग लालपुर स्टेडियम के टर्फ पर खेली जाएगी। आठ टीमों के बीच होने वाली इस लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता की खासियत यह होगी कि प्रत्येक टीम में कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के अलावा दो महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। यह लीग चार साल बाद नवंबर के पहले सप्ताह में शुरु हो सकती है। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि लीग में आठ फ्रेंचाइजी को प्रवेश दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ स्थानीय और युवा खिलाड़ियों को भी टीमों में जगह मिलेगी। इससे उभरती प्रतिभाओं को बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। लीग में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक टीम में दो महिला खिलाड़ी अनिवार्य रूप से शामिल होंगी। आयोजकों की इस पहल से महिला हॉकी को बढ़ावा मिलने के साथ युवा महिला खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। प्रतियोगिता में उम्र को लेकर भी नियम तय किया गया है। 30 वर्ष से अधिक उम्र का कोई खिलाड़ी लीग में हिस्सा नहीं ले सकेगा। खिताब जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed