फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A girl student is among the top 10 in the district Sanskrit board examination.

Varanasi News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में जिला टॉप 10 में एक छात्रा शामिल

Sun, 26 Apr 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A girl student is among the top 10 in the district Sanskrit board examination.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए परिणाम में काशी के विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। जिला स्तर पर उत्तर मध्यमा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची जो जारी की गई हैं, उसमें एक छात्रा का नाम भी शामिल है। इसमें पहले नंबर पर चौबेपुर के श्रीदास विद्यापीठ संस्कृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के अंशु यादव को 78.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। दूसरे पर हरिहरपुर के बाबू जगन प्रसाद बैजनाथ संस्कृत विद्यालय में सूर्यभान को 78.25 प्रतिशत, तीसरे पर सरस्वती गुरुकुल विद्यापीठ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मुनारी से 77.25 प्रतिशत अंक पाकर आशीष विश्वकर्मा सफल हुए हैं। केदारनाथ संस्कृत विद्यालय चोलापुर से मंजू देवी 76.50 प्रतिशत अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं। श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में कार्तिकेय मिश्रा 75.92 प्रतिशत अंक के साथ टॉप 10 में पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed