फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a girl missing from kisan express at cantt station

किसान एक्सप्रेस से परिवार के साथ अंबाला जा रही युवती कैंट स्टेशन से गायब

Wed, 17 May 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 May 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
a girl missing from kisan express at cantt station
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
कैंट रेलवे स्टेशन से बुधवार को एक युवती गायब हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अंबाला जा रही थी। कैंट जीआरपी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। औरंगाबाद (बिहार) ज‌िले  के लखजा के रहने वाले राजदेव पासवान पत्नी, बेटे, बेटी के साथ किसान एक्सप्रेस से अंबाला जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची। 19 साल की बेटी पिता से बाथरूम जाने की बात कहकर चली गई। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो माता पिता घबरा गए और उन्होंने ट्रेन में उसकी तलाश शुरू कर दी। तब तक ट्रेन चल दी।
विज्ञापन


माता-पिता को लगा कि वह किसी बोगी में चढ़ गई होगी। जब पूरे ट्रेन में ढूढ़ने पर वह नहीं मिली तो माता पिता अपने पुत्र और सामान के साथ अगले स्टेशन पर उतर गए और लौटकर फिर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और ट्रेन के आगे स्टापेज से जुड़े थानों को भी सतर्क किया गया। फिलहाल माता-पिता बेटी के लापता होने से काफी आहत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed