फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A garland of happiness was lit during the Deepotsav of Agrasen Seva Sansthan

Varanasi News: अग्रसेन सेवा संस्थान के दीपोत्सव में रोशन हुई खुशियों की दीपमाला

Tue, 28 Oct 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A garland of happiness was lit during the Deepotsav of Agrasen Seva Sansthan
श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाॅल में अग्रसेन सेवा संस्थान की ओर से दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। 500 से अधिक अग्र बंधुओं के परिवार ने महोत्सव में हिस्सा लिया। दीपों की जगमगाहट, मधुर संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह संध्या समाजिक एकता, संस्कृति और उल्लास का जीवंत प्रतीक बनी। शुभारंभ महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वल और माल्यार्पण से हुआ। संस्थान के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने स्वागत किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने गणेश वंदना, महिलाओं ने हे शुभारंभ...ए राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे... जैसे गीतों ने वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। सचिन अग्रवाल ने संचालन किया। बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी का रूप धरकर एक अत्यंत सुंदर धार्मिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता हुई। महोत्सव के संयोजक गिरधर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल बंसल, अरुण अग्रवाल, हरे कृष्ण रस्तोगी, पंकज अग्रवाल और हरे कृष्ण अग्रवाल रहे। हरीश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। श्वेता अग्रवाल एवं अल्पना अग्रवाल ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed