फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A foot march to Maa Vindhyavasini Dham will set out on August 14

Varanasi News: मां विंध्यवासिनी धाम के लिए 14 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा

Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A foot march to Maa Vindhyavasini Dham will set out on August 14
मां विंध्यवासिनी की वार्षिक पदयात्रा 14 अगस्त को श्रीबालमाता मंदिर देवीकोठा से निकाली जाएगी। यह यात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ कुंज गली रानी कुआं, मां भद्रकाली मंदिर होते हुए खत्री धर्मशाला नेपाली खपड़ा पहुंचेगी। मंदिर के महंत दीपक बहल के नेतृत्व में दिवंगत आत्माराम सहगल के परिजनों की ओर से ज्योति पूजन और भजन होगा। इसके बाद मां विंध्यवासिनी पदयात्रा समिति की ओर से दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मणिकर्णिका द्वार, ज्ञानवापी, बॉसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा होते हुए गुरुबाग गुरुद्वारे तक पहुंचेगी। वहां मत्था टेकने के बाद पदयात्री मां के धाम विंध्याचल की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा का पहला पड़ाव लाला धूमीमल की धर्मशाला, भीमचंडी में होगा। दूसरा पड़ाव श्री हनुमान मंदिर बरैनी घाट होगा जहां भजन और भंडारा होगा। पदयात्री षष्ठी को मां के धाम पहुंचेंगे। सप्तमी से एकादशी तक विंध्याचल मंदिर में रात्रि जागरण होगा। मां विंध्यवासिनी समिति की ओर से पदयात्रियों की सुविधा के लिए 14 अगस्त से 17 अगस्त तक मां विंध्यवासिनी भवन, नागा बाबा का तालाब पर सेवा शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed