फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A farmer who was going to see a girl for his son's marriage was crushed by a tractor, died

Varanasi News: बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Mon, 09 Dec 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
A farmer who was going to see a girl for his son's marriage was crushed by a tractor, died
फोटो...
विज्ञापन

बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
- परिजनों और ग्रामीणों ने अमरीपुर-चौखंडी मार्ग पर शव रखकर तीन घंटे तक जाम लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी

सेवापुरी (वाराणसी)। अमरीपुर (पतेरवा) गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अमरीपुर-चौखंडी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

सभी मुआवजे और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जंसा थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि चालक की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार की प्रशासन से आर्थिक मदद कराई जाएगी। इस पर लगभग तीन घंटे बाद जाम खत्म हो सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब ट्रैक्टर और उसके चालक के पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


अमरीपुर गांव के रहने वाले विश्राम प्रजापति (58) अपने छोटे बेटे बृजेश कुमार की शादी के लिए लड़की देखने मुरकटिया गांव जा रहे थे। वह गांव के एक जनरल स्टोर पर रुके और खैनी लेने के बाद आगे बढ़े। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर विश्राम को कुचलते हुए तेजी से चौखंडी की तरफ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि तीन पुत्रों और एक पुत्री के पिता विश्राम कुल्हड़ बनाने के साथ खेती करते थे। घटना की सूचना मिलते ही विश्राम की पत्नी पंचन देवी की तबीयत खराब हो गई है। बड़ा बेटा सागर मुंबई में रहकर एक कंपनी में काम करता है। पिता की मौत की जानकारी पाकर वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed